सिंचाई विभाग के पूर्व अधीक्षक अभियंता के 12 ठिकानों पर छापेमारी
हैदराबाद, बुधवार, 11 जून 2025। तेलंगाना में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के अधिकारियों ने बुधवार को आय से अधिक संपत्ति मामले में सिंचाई विभाग के पूर्व अधीक्षक अभियंता के 12 स्थानों पर छापे मारे। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह छापेमारी सिंचाई विभाग के पूर्व अधीक्षण अभियंता (एसई) नून श्रीधर के खिलाफ दर्ज आय से अधिक संपत्ति मामले की चल रही जांच को लेकर की गयी। एसीबी अधिकारियों ने श्रीधर के आवास और अन्य ठिकानों पर छापे मारे। उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। श्रीधर ने इससे पहले कई महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं, जिसमें कालेश्वरम लिफ्ट सिंचाई परियोजना में उनका कार्यकाल भी शामिल है। कालेश्वरम लिफ्ट सिंचाई परियोजना राज्य के सबसे प्रमुख बुनियादी ढांचे के उपक्रमों में से एक है। अधिकारियों ने कहा कि तलाशी अभी भी जारी है।
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
