धारवाड़ में बारिश से दो लोगों की मौत के बाद कर्नाटक के नौ जिलों में रेड अलर्ट
बेंगलुरु, शुक्रवार, 13 जून 2025। कर्नाटक में दक्षिण-पश्चिम मानसून के जोर पकड़ने के कारण भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को राज्य में मूसलाधार बारिश के मद्देनजर नौ जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया। राज्य में लगातार हो रही बारिश के बाद हुबली-धारवाड़ में दो लोगों की मौत हो गई है। धारवाड़ जिले में एक व्यक्ति की बुधवार को उस समय मौत हो गई जब उसका ट्रैक्टर कुंडगोल तालुक के हंचिनाल गांव के पास एक नाले में पलट गया था। उसकी पहचान 31 वर्षीय किसान शिवय्या बसय्या वतनलमठ के रूप में की गयी है। एक अन्य घटना में एक व्यक्ति को हुबली के नेकर नगर में एक उफनते नाले में अपने दोपहिया वाहन के साथ बह गया। उसके साथ पीछे बैठे व्यक्ति को हालांकि राहगीरों ने बचा लिया। मृतक की पहचान हुसैनसब कलासा(58) के रूप में हुयी है।
आईएमडी ने लगातार बारिश के मद्देनजर उत्तर कन्नड़, उडुपी, दक्षिण कन्नड़, बेलगावी, धारवाड़, गडग, चिकमगलुरु, कोडागु और शिवमोग्गा में रेड अलर्ट जारी किया है। यह अर्लट अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी है जिससे जान-माल के लिए गंभीर खतरा पैदा हो सकता है। एहतियात के तौर पर, उडुपी और कोडागु जिलों में स्कूल और आंगनवाड़ी बंद कर दिए गए हैं। शिवमोग्गा, चिकमगलुरु और हासन सहित मलनाड क्षेत्र में लगातार बारिश ने दैनिक जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। बारिश के कारण कई पेड़ उखड़ गए, यातायात बाधित हुआ और निचले इलाकों में जलभराव हो गया। इस क्षेत्र में पिछले 24 घंटे में 21.9 मिमी बारिश दर्ज की गई जो इस समय के लिए सामान्य 9.5 मिमी से दोगुनी से भी अधिक है।
उत्तरी कर्नाटक में, बेलगावी और बागलकोट जिलों के कुछ हिस्सों में अचानक आई बाढ़ ने कहर बरपाया है। रायबाग में पानी घरों में घुस गया। जिसके कारण अस्थायी तौर पर सड़कें बंद करनी पड़ीं, जबकि गुलेदगुड्डा शहर में मालाप्रभा नदी पर बना पार्वती पुल डूब गया, जिससे वाहनों को अन्यत्र मार्ग से भेजना पड़ा है। भारी बारिश के काण एक पेट्रोल पंप और कई घर भी जलमग्न हो गए। राज्य भर के जलाशयों में पानी का प्रवाह तेजी से बढ़ गया है। अलमट्टी में लाल बहादुर शास्त्री जलाशय में 12,641 क्यूसेक पानी का प्रवाह रिकॉर्ड किया गया जबकि हिप्पारागी बैराज में 11,608 क्यूसेक पानी का प्रवाह हुआ। हिडकल में राजा लखमागौड़ा जलाशय 48.98 मिलियन क्यूबिक फीट(टीएमसीएफटी) तक पहुंच गया जो इसकी पूरी क्षमता 51 टीएमसीएफटी के करीब है।
आईएमडी ने राज्य के नौ जिलों में रेड अलर्ट के अलावा बागलकोट, बेलगावी और शिवमोग्गा के लिए ऑरेंज अलर्ट और विजयनगर, दावणगेरे, चित्रदुर्ग, बल्लारी, गडग और धारवाड़ के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। कर्नाटक में दक्षिण-पश्चिम मानसून के तीव्र होने के कारण अधिकारियों ने बाढ़ संभावित क्षेत्रों के निवासियों से सतर्क रहने तथा सुरक्षा सलाह का पालन करने का आग्रह किया है।
Similar Post
-
मप्र : एक ही व्यक्ति के फोटो का दुरुपयोग कर 84 सिम कार्ड जारी, एजेंट गिरफ्तार
देवास/इंदौर, सोमवार, 30 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के देवास में पुल ...
-
कृषि भूमि के तेजी से गैर कृषि भूमि में परिवर्तित किए जाने पर रास में जताई गई चिंता
नई दिल्ली, सोमवार, 30 मार्च 2026। देश में कृषि क्षेत्र की भूमि के ...
-
व्यक्तिगत डेटा गोपनीय रहेगा, किसी योजना का लाभ लेने के लिए इस्तेमाल नहीं होगा: जनगणना आयुक्त
नई दिल्ली, सोमवार, 30 मार्च 2026। भारत के महापंजीयक और जनगणना आय ...
