भारतीय नागरिकों को तेहरान छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा
तेहरान/नई दिल्ली, मंगलवार, 17 जून 2025। ईरान की राजधानी तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने इजरायल की ओर से किये जा रहे हमलों के मद्देनजर भारतीय नागरिकों को शहर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा गया है। भारतीय दूतावास ने नागरिकों से दूतावास को अपना संपर्क विवरण और जिस स्थान पर रह रहे हैं उसका विवरण उपलब्ध कराने को कहा है। भारतीय दूतावास ने एक्स पर पोस्ट में कहा, 'सभी भारतीय नागरिक और पीआईओ जो अपने संसाधनों का उपयोग करके तेहरान से बाहर जा सकते हैं, उन्हें शहर के बाहर सुरक्षित स्थान पर चले जाने की सलाह दी है। सभी भारतीय नागरिक जो तेहरान में हैं और दूतावास के संपर्क में नहीं हैं, उनसे अनुरोध है कि वे तुरंत तेहरान में भारतीय दूतावास से संपर्क करें और अपना स्थान और संपर्क नंबर प्रदान करें। कृपया +989010144557, +989128109115, +989128109109 @एमईएइंडिया इंडिया इन ईरान, @इंडिया _इन_ईरान पर संपर्क करें।
Similar Post
-
उप्र विधानसभा में सपा के मुख्य सचेतक कमाल अख्तर ने दिया इस्तीफा
लखनऊ, मंगलवार, 30 जून 2026। उत्तर प्रदेश विधानसभा में समाजवादी ...
-
कर्नाटक: सरकारी अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में मामूली आग लगी, कोई हताहत नहीं
दावणगेरे (कर्नाटक), मंगलवार, 30 जून 2026। दावणगेरे के चिगतेरी जि ...
-
त्रुटियों से भरी पाठ्यपुस्तक के कारण बच्चों का भविष्य दांव पर: नवीन पटनायक
भुवनेश्वर, मंगलवार, 30 जून 2026। बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष न ...
