राजस्थान में कई जगह भारी बारिश: मौसम विभाग
जयपुर, शुक्रवार, 20 जून 2025। दक्षिण पश्चिम मानसून के सक्रिय होने से राजस्थान में अनेक जगह शुक्रवार सुबह 8.30 बजे तक के 24 घंटों में हल्की से भारी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान सबसे अधिक 114 मिलीमीटर बारिश बिजोलिया (भीलवाड़ा) में हुई। वहीं फुलेरा (जयपुर), रामगंजमंडी (कोटा), शाहपुरा (भीलवाड़ा), दानपुर (बांसवाड़ा) में 110 मिलीमीटर बारिश हुई। इसके अलावा भी अनेक स्थानों पर 10 से लेकर 90 मिलीमीटर तक बारिश हुई।
वहीं बृहस्पतिवार को दिन में सबसे अधिक अधिकतम तापमान जैसलमेर में 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उल्लेखनीय है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून ने इस बार अपने सामान्य समय से एक हफ्ते पहले बुधवार को राजस्थान में दस्तक दे दी। मानूसन के प्रभाव से 20 जून को भी उदयपुर, कोटा संभाग में कहीं-कहीं भारी व कहीं-कहीं अति भारी बारिश हो सकती है जबकि जयपुर, अजमेर व भरतपुर संभाग में भी कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।
Similar Post
-
राजस्थान हाईकोर्ट ने जोधपुर प्रधान पीठ की संरचनात्मक कमियों पर जताई गंभीर चिंता, समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
- केंद्रीय गुंबद के पुनर्वास से जुड़े पुराने अनुबंध पर भी उठे स ...
-
NEET PG 2026 : इंटरनल पावर फेलियर के कारण iDZ सीतापुरा, जयपुर के 2 केंद्रों पर परीक्षा प्रक्रिया अधूरी रही
- इन 2 केंद्रों के अभ्यर्थियों के लिए 5 सितंबर को होगी पुनः परीक् ...
-
राजस्थान : डूंगरपुर के स्कूल में जर्जर कमरे की छत का हिस्सा गिरा
जयपुर, मंगलवार, 25 अगस्त 2026। राजस्थान के डूंगरपुर जिले के एक र ...
