राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
जयपुर, सोमवार, 23 जून 2025। दक्षिण पश्चिम मानूसन की सक्रियता के चलते राजस्थान के अधिकतर इलाकों में बारिश हो रही है और मौसम विभाग ने सोमवार को कई जगह भारी से अति भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। राजधानी जयपुर सहित अनेक इलाकों में सोमवार की सुबह से रुक रुक कर बारिश हो रही है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, 23-24 जून को पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान कोटा, भरतपुर और जयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी या अतिभारी बारिश होने की चेतावनी है। आज यानी सोमवार को कोटा, भरतपुर व जयपुर संभाग में एक दो स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश हो सकती है।
विभाग के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग के कुछ भागों में 25-27 जून के दौरान आंधी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके अनुसार, बंगाल की खाड़ी में आगामी दिनों में एक नया मौसमी तंत्र बनने के कारण पूर्वी राजस्थान में 27 जून से फिर भारी बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। वहीं राजधानी जयपुर, टोंक, सीकर, बारां, दौसा, झालावाड़, नागौर और कोटा सहित अनेक जिलों में सोमवार सुबह से ही बादल गरजने के साथ बूंदाबांदी व बारिश का दौर जारी है।
Similar Post
-
राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस ...
-
नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए पीएम-धारा योजना को मंजूरी, 1.86 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवा ...
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्य ...
