रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास फैक्टरी में लगी आग, तीन लोगों की मौत
नई दिल्ली, बुधवार, 25 जून 2025। राष्ट्रीय राजधानी के रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास स्थित पॉलीथीन फैक्ट्ररी में मंगलवार शाम भीषण आग लगने से तीन लोगाें की मौत हो गयी और अन्य तीन गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। अग्निशमन विभाग को इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की 15 गाड़ियां और पुलिस की टीम पहुंची। दमकल विभाग के अधिकारी अशोक कुमार जायसवाल ने कहा, 'हमें कल शाम साढ़े सात बजे आग लगने की सूचना मिली, लेकिन जब हम पहुंचे तो पता चला कि आग वास्तव में करीब एक घंटे पहले लगी थी। तब तक पूरी फैक्टरी जलकर खाक हो गई।
दमकल अधिकारियों ने बताया कि घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन दूसरी और तीसरी मंजिल पर जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। आग पर काबू पाने के बाद भी बिल्डिंग के अंदर से सुबह तक धुआं निकलता रहा। साथ ही हादसे मे तीन लोगों की मौत होने और अन्य तीन लोग घायल हुए हैं। जायसवाल ने कहा कि आग पर काबू पाने के लिए पहले जेसीबी मशीन की मदद से बिल्डिंग की एक दीवार को तोड़ा गया, जिससे उसके अंदर लगी आग को बुझाने की कोशिश की गई।
Similar Post
-
शिवकुमार ने कर्नाटक विधानसभा की चौखट पर सिर झुकाकर लोकतांत्रिक संस्था के प्रति सम्मान प्रकट किया
बेंगलुरु, गुरुवार, 13 अगस्त 2026। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी. के. ...
-
आय से अधिक संपत्ति मामला: उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ उच्चतम न्यायालय पहुंचे राहुल गांधी
नई दिल्ली, गुरुवार, 13 अगस्त 2026। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ...
-
मुंबई में भूस्खलन में जान गंवाने वालों की संख्या आठ हुई, बचाव अभियान बंद किया गया
मुंबई, गुरुवार, 13 अगस्त 2026। मुंबई के साकीनाका में हुए भूस्खल ...
