छत्तीसगढ में संयुक्त बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड, दो महिला नक्सली ढेर
नारायणपुर, गुरुवार, 26 जून 2025। छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ में बुधवार देर रात से डीआरजी नारायणपुर, कोंडागांव और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) संयुक्त बल के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ में दो महिला माओवादी मारी गयी और उनके शव बरामद किए गए है। मुठभेड़ स्थल से 315 बोर राइफल और अन्य हथियार भी बरामद हुए हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पुलिस को कोहकमेटा इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर नारायणपुर से डीआरजी और कोंडागांव से एसटीएफ के जवानों को नक्सल ऑपरेशन पर भेजा। कल रात जब जवान नक्सलियों के ठिकाने पर पहुंचे तो नक्सलियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवानों ने भी आत्मरक्षा के लिए जवाबी कार्रवाई की। गुरुवार सुबह जब जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाया तो दो महिला नक्सलियों के शव बरामद हुए। नक्सलियों की पहचान नहीं हो पयी है। उन्होंने बताया कि आज सुबह भी गोलीबारी हुई है। फिलहाल संयुक्त बल मौके पर मौजूद है।
Similar Post
-
राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस ...
-
नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए पीएम-धारा योजना को मंजूरी, 1.86 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवा ...
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्य ...
