पश्चिम बंगाल में ट्रक, स्कूटर की टक्कर में तीन लोगों की मौत
कोलकाता, शुक्रवार, 27 जून 2025। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के कल्याणी मोटर मार्ग पर शुक्रवार सुबह ट्रक और स्कूटर की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों के अनुसार माल से लदे ट्रक ने स्कूटर सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी, जिससे तीनों लोग गिर कर बेहोश हो गये। इस बीच ट्रक चालक मौका पाते ही घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। स्थानीय लोगों को दुर्घटना के बारे में पता चलते ही वे पीड़ितों को बचाने के लिए दौड़े, तब तक बेहोश तीनों लोगों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने बताया कि मृतकों में एक महिला भी थी और अभी तक किसी की भी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
Similar Post
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर चार करोड़ रुपये मूल्य का मादक पदार्थ बरामद, दो लोग गिरफ्तार
नई दिल्ली, मंगलवार, 13 मई 2026। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष् ...
-
नीट प्रश्नपत्र लीक : आरोपी शुभम खैरनार को दो दिन की सीबीआई हिरासत में भेजा गया
मुंबई, मंगलवार, 13 मई 2026। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई स्थित ए ...
-
शिमला में आग लगने से 20 से ज्यादा दुपहिया वाहन और एक कार जलकर खाक
शिमला, मंगलवार, 13 मई 2026। बुधवार सुबह करीब सवा नौ बजे शिमला की ...
