राज्यपाल श्री बागडे के समक्ष किया लोक कला का प्रदर्शन
- अलगोजा बजाने वाले कलाकार श्री रामनाथ चौधरी ने राज्यपाल से की मुलाकात
जयपुर, मंगलवार, 01 जुलाई 2025। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे से मंगलवार को राजभवन में सुप्रसिद्ध अलगोजा वादक श्री रामनाथ चौधरी ने मुलाकात की। श्री चौधरी ने नाक से अलगोजा बजाने की राजस्थान की दुर्लभ लोक कला को सुदूर देशों तक पहुंचाया है। उन्होंने राज्यपाल श्री बागडे को अलगोजा से राजस्थान की कई लोकधुनें भी सुनाई। राज्यपाल ने उनकी इस विशिष्ट कला की सराहना की। साथ ही राज्यपाल ने लोक संगीत की साधना को महत्वपूर्ण बताया और उन्हें शुभकामनाएं दी। श्री चौधरी की लोक कला को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स एवं इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है।
Similar Post
-
राजस्थान हाईकोर्ट ने जोधपुर प्रधान पीठ की संरचनात्मक कमियों पर जताई गंभीर चिंता, समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
- केंद्रीय गुंबद के पुनर्वास से जुड़े पुराने अनुबंध पर भी उठे स ...
-
NEET PG 2026 : इंटरनल पावर फेलियर के कारण iDZ सीतापुरा, जयपुर के 2 केंद्रों पर परीक्षा प्रक्रिया अधूरी रही
- इन 2 केंद्रों के अभ्यर्थियों के लिए 5 सितंबर को होगी पुनः परीक् ...
-
राजस्थान : डूंगरपुर के स्कूल में जर्जर कमरे की छत का हिस्सा गिरा
जयपुर, मंगलवार, 25 अगस्त 2026। राजस्थान के डूंगरपुर जिले के एक र ...
