अमरनाथ तीर्थयात्रियों का सातवां जत्था जम्मू से पवित्र गुफा के लिए रवाना
जम्मू, मंगलवार, 08 जुलाई 2025। 'बम बम भोले' के जयकारों के साथ श्री अमरनाथ यात्रा के 7541 तीर्थयात्रियों का सातवां जत्था मंगलवार सुबह भगवती नगर स्थित यात्री निवास से दक्षिण कश्मीर हिमालय में पवित्र गुफा मंदिर के लिए रवाना हुआ। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि तीर्थयात्री 309 वाहनों के बेड़े में जम्मू आधार शिविर से रवाना हुए। उन्होंने कहा, 'आज सुबह 7541 तीर्थयात्रियों का सातवां जत्था कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जम्मू आधार शिविर से कश्मीर में श्री अमरनाथ यात्रा गुफा मंदिर के लिए रवाना हुआ।' उन्होंने कहा कि हल्के मोटर वाहन और भारी मोटर वाहन सहित 309 वाहनों के बेड़े में 4220 तीर्थयात्री पहलगाम और 3221 बालटाल के लिए रवाना हुए। गौरतलब है कि जम्मू- कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को यहां से तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
Similar Post
-
फडणवीस से वार्ता के निमंत्रण के बाद राकांपा ने कृषि ऋण माफी को लेकर आंदोलन स्थगित किया
छत्रपति संभाजीनगर, सोमवार, 29 जून 2026। राष्ट्रवादी कांग्रेस प ...
-
महाराष्ट्र टीईटी प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठी
मुंबई, सोमवार, 29 जून 2026। महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्षी ...
-
पुरी में देव स्नान पूर्णिमा का भव्य आयोजन
- 108 घड़ों के जल से हुए भगवान जगन्नाथ के दर्शन, लाखों भक्त हुए भाव ...
