दिल्ली में भाजपा के चारों इंजन फेल : आप
नई दिल्ली, मंगलवार, 15 जुलाई 2025। आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार को विफल करार देते हुए कहा कि स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिल रही है जिससे बच्चे डरे सहमें हुए हैं और अभिभावक चिंतित है।आप ने एक्स पर कहा, ''भाजपा की चार इंजन सरकार दिल्ली की जनता को सुरक्षा देने में है फेल। कल दो स्कूलों को बम की धमकी के बाद, आज एक और स्कूल को बम की धमकी दी गई है, लेकिन गृह मंत्री अमित शाह बिहार में चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपने मंत्रियों के साथ फ़िल्म के प्रचार में व्यस्त हैं। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, ''दिल्ली में ये क्या हो रहा है? कल दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली और आज एक और स्कूल और कॉलेज को धमकी मिली है। बच्चे डरे हुए हैं, अभिभावक बेहद चिंतित हैं। भाजपा की चार-चार इंजन वाली सरकारें पूरी तरह से फ़ेल हो चुकी हैं।
Similar Post
-
फडणवीस से वार्ता के निमंत्रण के बाद राकांपा ने कृषि ऋण माफी को लेकर आंदोलन स्थगित किया
छत्रपति संभाजीनगर, सोमवार, 29 जून 2026। राष्ट्रवादी कांग्रेस प ...
-
महाराष्ट्र टीईटी प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठी
मुंबई, सोमवार, 29 जून 2026। महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्षी ...
-
पुरी में देव स्नान पूर्णिमा का भव्य आयोजन
- 108 घड़ों के जल से हुए भगवान जगन्नाथ के दर्शन, लाखों भक्त हुए भाव ...
