त्रिपुरा में 14 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, ट्रक चालक गिरफ्तार
अगरतला, मंगलवार, 22 जुलाई 2025। त्रिपुरा के खोवाई जिले में एक ट्रक चालक के पास मिले 14 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त कर उसे हिरासत में ले लिया गया है। मंगलवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई। बयान में कहा गया कि सोमवार को असम राइफल्स और सीमा शुल्क विभाग के संयुक्त अभियान के दौरान तुईचंद्राईबारी में एक ट्रक को रोका गया। उसके अनुसार, ‘‘वाहन की गहन तलाशी लेने पर 1,40,000 ‘याबा’ टैबलेट बरामद हुए, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 14 करोड़ रुपये आंकी गई। ट्रक चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया।’’बयान में कहा गया कि जब्त किए गए प्रतिबंधित सामान और पकड़े गए व्यक्ति को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क विभाग को सौंप दिया गया।
Similar Post
-
जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर स्लीपर बस पलटी, 33 लोग घायल
रामबन/जम्मू, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय ...
-
यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ बाजार में भारत से कार के निर्यात में अच्छी वृद्धि: गोयल
नई दिल्ली, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। भारत और यूरोपीय मुक्त व्या ...
-
दिल्ली भर में सफाई अभियान चलाया गया, कमला नेहरू रिज में अभियान में शामिल हुई मुख्यमंत्री
नई दिल्ली, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
