उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 11 अगस्त से होगा शुरू
लखनऊ, शनिवार, 26 जुलाई 2025। उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 11 अगस्त से शुरू होगा। एक आधिकारिक अधिसूचना में यह जानकारी दी गयी। अधिकारियों ने बताया कि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रदेश की 18वीं विधान सभा के 2025 का मानसून सत्र 11 अगस्त को आहूत किया है। सत्र सोमवार, 11 अगस्त को पूर्वाह्न 11:00 बजे विधानसभा मंडप में शुरू होगा। यह अधिसूचना राज्य विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे द्वारा जारी की गई। पिछला सत्र 18 फरवरी से पांच मार्च तक आयोजित किया गया था।
Similar Post
-
राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस ...
-
नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए पीएम-धारा योजना को मंजूरी, 1.86 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवा ...
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्य ...
