केरल में भारी बारिश के कारण जलाशयों में जलस्तर बढ़ा, तीन जिलों में रेड अलर्ट जारी
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 05 अगस्त 2025। केरल के कई हिस्सों में सोमवार रातभर हुई भारी बारिश के कारण सड़कों एवं निचले इलाकों में जलभराव हो गया तथा मंगलवार को राज्य की कई नदियों और बांधों का जलस्तर बढ़ गया। राज्य में भारी बारिश जारी रहने के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने एर्नाकुलम, इडुक्की और त्रिशूर जिलों में आज यानी मंगलवार के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। इसके अलावा, पांच अन्य जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’ और शेष छह जिलों में मंगलवार के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। ‘रेड अलर्ट’ 24 घंटे में 20 सेंटीमीटर से अधिक की अत्यधिक भारी बारिश को दर्शाता है जबकि ‘ओरेंज अलर्ट’ का अर्थ 11 सेमी से 20 सेमी तक की बहुत भारी बारिश और ‘येलो अलर्ट’ का अर्थ छह सेमी से 11 सेमी के बीच भारी वर्षा है।
पथनमथिट्टा, इडुक्की, त्रिशूर, पलक्कड़ और वायनाड जिलों में बिजली उत्पादन और सिंचाई सेवाओं के लिए संचालित कई बांध जल स्तर में वृद्धि के कारण ‘अलर्ट के तीसरे चरण’ पर हैं। भारी बारिश के बीच कोच्चि में एक टैक्सी सड़क के किनारे एक नहर में गिर गई। पुलिस ने बताया कि चालक ‘नेविगेशन’ (रास्ता बताने वाले) उपकरण का उपयोग कर रहा था और वह अत्यधिक बारिश के कारण चारों ओर पानी भरा होने के कारण सड़क के किनारे नहर को देख नहीं सका।
Similar Post
-
राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस ...
-
नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए पीएम-धारा योजना को मंजूरी, 1.86 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवा ...
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्य ...
