हरियाणा के भिवानी में आग लगने से दुकानें क्षतिग्रस्त
भिवानी, रविवार, 10 अगस्त 2025। हरियाणा के भिवानी में रविवार को कुछ दुकानों में आग लग गई, जिससे सामान को नुकसान पहुंचा हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 10 गाड़ियां भेजी गईं। उन्होंने बताया, ‘‘तड़के लगी आग में तीन दुकानों को अधिक नुकसान पहुंचा है जो स्कूल बैग एवं अन्य सामान बेचते थे।’’ अधिकारी ने बताया, ‘‘आग पर काबू पा लिया गया है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।’’
Similar Post
-
राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस ...
-
नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए पीएम-धारा योजना को मंजूरी, 1.86 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवा ...
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्य ...
