जम्मू-कश्मीर: सेना कमांडर ने चशोती में राहत कार्यों के लिए सेना की सराहना की
जम्मू, शुक्रवार, 22 अगस्त 2025। उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने चशोती में बादल फटने के दौरान सैनिकों द्वारा किए गए आपदा राहत प्रयासों के लिए उनकी सराहना की। सेना कमांडर ने बृहस्पतिवार को किश्तवाड़ और राजौरी जिलों का दौरा किया। उत्तरी कमान ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘उत्तरी कमान के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने राजौरी और किश्तवाड़ में कई इकाइयों का दौरा किया और सैनिकों की उनके प्रयासों के लिए सराहना की।’’ मचैल माता मंदिर के रास्ते में पड़ने वाले चशोती गांव में 14 अगस्त को बादल फटने से 65 लोग मारे गए और 33 लापता हो गए। सेना ने बचाव और राहत अभियान के लिए मशीनों के साथ 300 से अधिक सैनिकों को तैनात किया। सेना के इंजीनियरों ने रविवार को चशोती नाले पर एक बेली ब्रिज बनाकर गांव और मचैल माता मंदिर के बीच संपर्क बहाल कर दिया।
Similar Post
-
जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर स्लीपर बस पलटी, 33 लोग घायल
रामबन/जम्मू, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय ...
-
यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ बाजार में भारत से कार के निर्यात में अच्छी वृद्धि: गोयल
नई दिल्ली, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। भारत और यूरोपीय मुक्त व्या ...
-
दिल्ली भर में सफाई अभियान चलाया गया, कमला नेहरू रिज में अभियान में शामिल हुई मुख्यमंत्री
नई दिल्ली, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
