कोच्चि हवाई अड्डे पर व्यक्ति के पास मिला चार किलोग्राम हाइब्रिड गांजा, गिरफ्तार
कोच्चि, मंगलवार, 26 अगस्त 2025। कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मंगलवार को त्रिशूर के एक व्यक्ति के पास से चार किलोग्राम से अधिक हाइब्रिड गांजा बरामद होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। एक अधिकारी ने बताया कि यह व्यक्ति (27) बैंकॉक से यहां पहुंचा था। सीमा शुल्क कर्मियों ने नियमित जांच की जिससे उसके बैग से हाइब्रिड गांजे के चार पैकेट मिले। इन्हें सीलबंद पैकेटों में भरा गया था ताकि गंध बाहर तक ना आए। उन्होंने कहा कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और मादक पदार्थ तस्करी में शामिल अन्य लोगों का पता लगाने के लिए पूछताछ की जा रही है। आरोपी के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले लंबित हैं और वह एक सप्ताह बैंकॉक में रहा था। अधिकारी ने बताया, "वह मादक पदार्थ लेने बैंकॉक गया था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत चार करोड़ रुपये से अधिक है।’’
Similar Post
-
पंजाब पुलिस छह महीने की तलाश के बाद फरार गैंगस्टर को इंडोनेशिया से वापस लाई
चंडीगढ़, शनिवार, 25 जुलाई 2026। पंजाब के गैंगस्टर रोधी कार्य बल ...
-
‘कुशा’ मिसाइल के सफल परीक्षण पर पेमा खांडू ने डीआरडीओ को बधाई दी
ईटानगर, शनिवार, 25 जुलाई 2026। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पे ...
-
प्रधान का इस्तीफा राहुल गांधी के संघर्ष का परिणाम : कांग्रेस की तेलंगाना इकाई के प्रमुख
हैदराबाद, शनिवार, 25 जुलाई 2026। कांग्रेस की तेलंगाना इकाई के अ ...
