राजस्थान में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश
जयपुर, मंगलवार, 26 अगस्त 2025। राजस्थान में मानसून की बारिश का सिलसिला जारी है, जहां बीते 24 घंटे में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में बारिश का दौर फिलहाल जारी रहेगा। आईएमडी के जयपुर केंद्र अनुसार, मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे की अवधि में राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी दर्ज की गई। सर्वाधिक 80 मिलीमीटर बारिश देवगढ़ (राजसमंद) में हुई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो-तीन दिन तक राज्य के कुछ हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश का सिलसिला बना रह सकता है। आईएमडी ने मंगलवार के लिए जालौर, उदयपुर और सिरोही जिलों में अति भारी बारिश को लेकर ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है। वहीं अलवर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, झुंझुनू, राजसमंद, बाड़मेर, बीकानेर और पाली जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
Similar Post
-
राजस्थान हाईकोर्ट ने जोधपुर प्रधान पीठ की संरचनात्मक कमियों पर जताई गंभीर चिंता, समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
- केंद्रीय गुंबद के पुनर्वास से जुड़े पुराने अनुबंध पर भी उठे स ...
-
NEET PG 2026 : इंटरनल पावर फेलियर के कारण iDZ सीतापुरा, जयपुर के 2 केंद्रों पर परीक्षा प्रक्रिया अधूरी रही
- इन 2 केंद्रों के अभ्यर्थियों के लिए 5 सितंबर को होगी पुनः परीक् ...
-
राजस्थान : डूंगरपुर के स्कूल में जर्जर कमरे की छत का हिस्सा गिरा
जयपुर, मंगलवार, 25 अगस्त 2026। राजस्थान के डूंगरपुर जिले के एक र ...
