गाजा में पत्रकारों की हत्या स्तब्धकारी और अत्यंत खेदजनक: भारत
नई दिल्ली, बुधवार, 27 अगस्त 2025। भारत ने इजरायल और हमास के बीच चल रहे संघर्ष के दौरान गाजा पट्टी पर हमले में पत्रकारों की मौत की निंदा करते हुए इसे अफसोस जनक करार दिया है। विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गाजा पट्टी के खान यूनिस में हमलों में पत्रकारों की मौत के संबंध में मीडिया के प्रश्नों के जवाब में बुधवार को कहा कि भारत ने संघर्षों के दौरान आम नागरिकों के मारे जाने की हमेशा निंदा की है। उन्होंने कहा , 'पत्रकारों की हत्या स्तब्धकारी और अत्यंत खेदजनक है। भारत ने हमेशा संघर्ष में नागरिकों की जान जाने की निंदा की है। हम समझते हैं कि इज़रायली अधिकारियों ने पहले ही जाँच शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि सोमवार को गाजा पट्टी पर इजरायली हमले में पांच पत्रकारों की मौत हुई है। इसे लेकर इजरायली सेनाओं की दुनिया भर में आलोचना हो रही है।
Similar Post
-
मुझे हिरासत में नहीं लिया गया, मेरा अपहरण किया गया: ध्रुव राठी
नई दिल्ली, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। यूट्यूबर ध्रुव राठी ने रविव ...
-
मान ने दिल्ली पुलिस के गुरुद्वारे में जबरन घुसने की निंदा की
चंडीगढ़, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मा ...
-
पुलिस के देरी से रिहा करने के कारण दादी के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके दीपके: परिवार का दावा
छत्रपति संभाजीनगर/नई दिल्ली, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। कॉकरोच जन ...
