पुणे जिले में राज्य परिवहन की दो बस की टक्कर में 12 घायल
पुणे, शुक्रवार, 29 अगस्त 2025। महाराष्ट्र के पुणे जिले में शुक्रवार को राज्य परिवहन की दो बसों की टक्कर में कम से कम 12 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब नौ बजे मुलशी तालुका के चचावली गांव के पास हुई। उन्होंने बताया कि श्रीवर्धन से बीड जा रही एक बस के ब्रेक फेल हो गये और जब चालक ने बस को सड़क के किनारे मोड़ने की कोशिश की तो वह रायगढ़ जिले के खेड की ओर जा रही एक अन्य बस से टकरा गई। अधिकारी ने बताया कि हादसे में 12 यात्री घायल हो गए, जिन्हें पौड के ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
