चेन्नई हवाई अड्डे पर शीशे का पैनल टूटा, कोई हताहत नहीं
चेन्नई, शुक्रवार, 29 अगस्त 2025। चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शीशे का एक पैनल टूट गया जिससे यात्रियों को असुविधा हुई लेकिन घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। हवाई अड्डे पर कांच का पैनल टूटना कोई नहीं बात नहीं है और बृहस्पतिवार को हुई यह हालिया घटना इस प्रकार की 89वीं घटना है। यह घटना हवाई अड्डे पर एक रेस्तरां के पास हुई। कुछ टूटने की जोरदार आवाज सुनकर यात्री घबरा कर रेस्तरां से बाहर भागे। हवाई अड्डा कर्मचारी मौके पर पहुंचे और वहां अस्थायी अवरोधक लगा दिये गए ताकि कोई यात्री गलती से टूटे शीशे के टुकड़ों पर कदम ना रख दे।
Similar Post
-
मुझे हिरासत में नहीं लिया गया, मेरा अपहरण किया गया: ध्रुव राठी
नई दिल्ली, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। यूट्यूबर ध्रुव राठी ने रविव ...
-
मान ने दिल्ली पुलिस के गुरुद्वारे में जबरन घुसने की निंदा की
चंडीगढ़, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मा ...
-
पुलिस के देरी से रिहा करने के कारण दादी के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके दीपके: परिवार का दावा
छत्रपति संभाजीनगर/नई दिल्ली, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। कॉकरोच जन ...
