नोएडा में कार गैराज में लगी आग, आठ कारें जलकर खाक
नोएडा, बुधवार, 03 सितंबर 2025। नोएडा के सेक्टर 63 में स्थित एक कार गैराज में बीती रात आग लग गई, जिसके बाद मौके पर पहुंचीं दमकल विभाग की आठ गाड़ियों की मदद से उसपर काबू पाया गया। हालांकि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि विपुल मोटर्स नामक गैराज में मारुति कंपनी की गाड़ियों की सर्विस और मरम्मत होती हैं। उन्होंने बताया कि रात डेढ़ बजे के आसपास गैराज में खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई, जो देखते ही देखते पूरे परिसर में फैल गई और वहां खड़ीं आठ कारें पूरी तरह से जल गई। अधिकारी ने बताया कि वहां रखा लाखों रुपये का सामान जल गया। उन्होंने बताया कि दमकल विभाग की आठ गाड़ियों की मदद से करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
