कर्नाटक मंत्रिमंडल ने स्थानीय निकाय चुनाव मतपत्रों से कराने की सिफारिश करने का फैसला किया
बेंगलुरु, गुरुवार, 04 सितंबर 2025। कर्नाटक मंत्रिमंडल ने राज्य निर्वाचन आयोग से राज्य में आगामी सभी पंचायत और शहरी स्थानीय निकाय चुनाव ईवीएम के बजाय मतपत्रों से कराने की सिफारिश करने का बृहस्पतिवार को फैसला किया। राज्य के कानून एवं संसदीय कार्य मंत्री एच. के. पाटिल ने यह जानकारी दी। मंत्री ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) पर लोगों का भरोसा कम हो रहा है। पाटिल ने कहा, ‘‘राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची तैयार करने तथा स्थानीय निकाय चुनावों के लिए आवश्यक संशोधन करने के लिए राज्य मंत्रिमंडल ने आवश्यक कानून बनाने तथा नियमों में संशोधन करने का निर्णय लिया है।’’ उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘राज्य निर्वाचन आयोग से आगामी सभी चुनाव ईवीएम के बजाय मतपत्रों से कराने की सिफारिश करने का निर्णय लिया गया है।’’
Similar Post
-
पूर्वी राजस्थान में भारी से अति भारी बारिश, सवाई माधोपुर के खंडार में 130 मिमी वर्षा
जयपुर, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में ...
-
सूची से हटाए मतदातओं की जानकारी साझा की गई, बीएलए को पते नोट कर लेने चाहिए थे: सीईओ दिल्ली
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। दिल्ली निर्वाचन कार्यालय न ...
-
खरगे ने जीएसएलवी-एफ17/ईओएस-05 मिशन की सफलता पर इसरो टीम को दी बधाई
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यस ...
