नीतीश कुमार ने आंगनबाड़ी सेविकाओं-सहायिकाओं का मानदेय बढ़ाने की घोषणा की
पटना, सोमवार, 08 सितंबर 2025। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को राज्य में आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं का मानदेय बढ़ाने की घोषणा की। कुमार ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा कि आंगनबाड़ी सेविकाओं का मानदेय 7,000 रुपये से बढ़ाकर 9,000 रुपये और आंगनबाड़ी सहायिकाओं का मानदेय 4,000 रुपये से बढ़ाकर 4,500 रुपये कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने इस संबंध में विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों और गर्भवती महिलाओं के पोषण एवं जीवन स्तर में सुधार लाने में आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि उनकी इसी महत्वपूर्ण भूमिका को सम्मान देते हुए मानदेय में वृद्धि की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार के इस निर्णय का फायदा राज्य के 1.14 लाख आंगनबाड़ी सेविकाओं-सहायिकाओं को मिलेगा।
मुख्यमंत्री कुमार ने कहा कि नवंबर 2005 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार बनने के बाद से ही गर्भवती महिलाओं और बच्चों के पोषण व स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए बड़े पैमाने पर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन उपायों के क्रियान्वयन में आंगनबाड़ी केंद्रों की भूमिका को सरकार ने सराहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मानदेय में बढ़ोतरी के फैसले से आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं का मनोबल और ऊंचा होगा तथा समेकित बाल विकास सेवाएं और प्रभावी ढंग से लागू की जा सकेंगी। उल्लेखनीय है कि राज्य में 1.20 लाख से अधिक आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका हैं जिन्हें मानदेय में इस बढ़ोतरी से लाभ होगा।
Similar Post
-
हैदराबाद में ‘इंडिया’ के घटक दलों ने सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर रैली निकाली
हैदराबाद, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। तेलंगाना में कांग्रेस के ने ...
-
भारत ने सऊदी अरब के दो हवाई अड्डों पर हुए हमलों की निंदा की
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। भारत ने बृहस्पतिवार को सऊद ...
-
कॉजपा के संस्थापक अभिजीत दीपके ने प्रधानमंत्री मोदी पर ‘लोकतंत्र की हत्या करने’ का आरोप लगाया
बेंगलुरु, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) क ...
