पंजाब: सीमा पार हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
चंडीगढ़, शुक्रवार, 12 सितंबर 2025। पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को पाकिस्तान से जुड़े सीमा पार हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने उनके पास से 18 पिस्तौल और 1,847 कारतूस बरामद किए। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘फजिलका पुलिस ने खुफिया सूचना पर कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान से जुड़े सीमा पार हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया और दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर 18 पिस्तौल, 1,847 कारतूस और 42 मैगजीन बरामद की।’’ उन्होंने कहा कि पूरे क्रम का पता लगाने, सभी सदस्यों की पहचान करने और पूरे तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए जांच जारी है। डीजीपी ने कहा कि पंजाब को सुरक्षित रखने के लिए पुलिस सीमा पार अपराध और संगठित तस्करी नेटवर्क से लड़ने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
Similar Post
-
उप्र विधानसभा में सपा के मुख्य सचेतक कमाल अख्तर ने दिया इस्तीफा
लखनऊ, मंगलवार, 30 जून 2026। उत्तर प्रदेश विधानसभा में समाजवादी ...
-
कर्नाटक: सरकारी अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में मामूली आग लगी, कोई हताहत नहीं
दावणगेरे (कर्नाटक), मंगलवार, 30 जून 2026। दावणगेरे के चिगतेरी जि ...
-
त्रुटियों से भरी पाठ्यपुस्तक के कारण बच्चों का भविष्य दांव पर: नवीन पटनायक
भुवनेश्वर, मंगलवार, 30 जून 2026। बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष न ...
