न्यायमूर्ति एम. सुंदर ने मणिपुर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली
इंफाल, सोमवार, 15 सितंबर 2025। न्यायमूर्ति एम. सुंदर ने सोमवार को मणिपुर उच्च न्यायालय के 10वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। राजभवन ने एक बयान में यह जानकारी दी। बयान में कहा गया है कि राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने यहां राजभवन में आयोजित एक समारोह में न्यायमूर्ति सुंदर को पद की शपथ दिलाई। इसमें कहा गया है कि न्यायमूर्ति के. सोमशेखर के सेवानिवृत्त होने के बाद न्यायमूर्ति सुंदर को 13 सितंबर को मणिपुर उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। शपथ ग्रहण समारोह में कई नेता, उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और बार एसोसिएशन के प्रतिनिधि शामिल हुए। न्यायमूर्ति सुंदर मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायाधीश रह चुके हैं।
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
