ठाणे जिले में 1.1 करोड़ रुपये मूल्य की हशीश जब्त, एक गिरफ्तार
ठाणे, शनिवार, 20 सितंबर 2025। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 1.1 करोड़ रुपये मूल्य की एक किलोग्राम से अधिक हशीश रखने के आरोप में 29 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। वरिष्ठ निरीक्षक राहुल मस्के ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर मादक पदार्थ निरोधक दस्ते ने 14 सितंबर को शिलफाटा-मुंब्रा रोड से आरोपी मसूद बदबुद्दीन ऐनारकर को पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि रत्नागिरि निवासी ऐनारकर के पास से प्रतिबंधित सामग्री बरामद हुई। वरिष्ठ निरीक्षक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे 23 सितंबर तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। अधिकारी ने कहा, "प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि हशीश विदेश से तस्करी करके लाई गई। इसके स्रोत और वितरण नेटवर्क का पता लगाने के लिए आरोपी से पूछताछ की जा रही है।"
Similar Post
-
जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर स्लीपर बस पलटी, 33 लोग घायल
रामबन/जम्मू, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय ...
-
यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ बाजार में भारत से कार के निर्यात में अच्छी वृद्धि: गोयल
नई दिल्ली, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। भारत और यूरोपीय मुक्त व्या ...
-
दिल्ली भर में सफाई अभियान चलाया गया, कमला नेहरू रिज में अभियान में शामिल हुई मुख्यमंत्री
नई दिल्ली, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
