कोलकाता में बिजली के झटके से हुई मौतों से ‘गहरा दुख’: माकपा नेता एम ए बेबी
नई दिल्ली, बुधवार, 24 सितंबर 2025। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) महासचिव एम ए बेबी ने बुधवार को कहा कि वह कोलकाता में भारी बारिश और बाढ़ के दौरान बिजली का करंट लगने से हुई मौतों से ‘बेहद दुखी’ हैं। साथ ही उन्होंने पार्टी इकाइयों और समर्थकों से प्रभावित लोगों की मदद करने की अपील की। कोलकाता में बुधवार को सामान्य स्थिति में लौटने के लिए संघर्ष करना पड़ा क्योंकि कई क्षेत्रों, विशेष रूप से साल्ट लेक और शहर के उत्तरी और मध्य भागों के कुछ हिस्सों में जलभराव देखा गया। एक दिन पहले मूसलाधार बारिश में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें से नौ की मौत बिजली का झटका लगने से हुई थी।
लगभग चार दशकों में हुई सबसे भारी बारिश के कारण मंगलवार को कोलकाता और आसपास के जिलों में यातायात बाधित हो गया, जिससे हवाई, रेल और सड़क परिवहन ठप हो गया, शैक्षणिक संस्थान बंद हो गए और राज्य सरकार को दुर्गा पूजा की छुट्टियां पहले ही घोषित करनी पड़ीं।
बेबी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘भारी बारिश और बाढ़ के बीच बिजली का झटका लगने से कोलकाता में 10 से अधिक लोगों की मौत से गहरा दुख हुआ। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना।’ उन्होंने कहा, ‘पार्टी इकाइयों और समर्थकों से अपील है कि वे प्रभावित लोगों की सहायता के लिए राहत और पुनर्वास कार्य में अग्रणी भूमिका निभाएं।’ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को दामोदर घाटी निगम और कोलकाता की बिजली कंपनी सीईएससी को शहर में असुरक्षित तारों से करंट लगने से हुई मौतों के लिए आंशिक रूप से जिम्मेदार ठहराया। हालांकि, बिजली कंपनी सीईएससी ने कहा कि ये मौतें उसके वितरण नेटवर्क से संबंधित नहीं थीं।
Similar Post
-
मुझे हिरासत में नहीं लिया गया, मेरा अपहरण किया गया: ध्रुव राठी
नई दिल्ली, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। यूट्यूबर ध्रुव राठी ने रविव ...
-
मान ने दिल्ली पुलिस के गुरुद्वारे में जबरन घुसने की निंदा की
चंडीगढ़, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मा ...
-
पुलिस के देरी से रिहा करने के कारण दादी के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके दीपके: परिवार का दावा
छत्रपति संभाजीनगर/नई दिल्ली, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। कॉकरोच जन ...
