डम्पर की चपेट में आने से चार युवकों की मौत
अलवर, बुधवार, 24 सितंबर 2025। राजस्थान में अलवर जिले के थानागाजी उपखंड के प्रतापगढ़ थाना क्षेत्र में बुधवार को डम्पर की चपेट में आने से मोटर साइकिल पर सवार चार युवकों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि समीपवरी मेजोड़ गांव के बाबूलाल, मोहित, नरसी और अशोक मोटर साइकिल से सुबह आठ बजे मजदूरी पर जा रहे थे। तभी कबराला की ढाणी के समीप पत्थरों से भरे एक डंपर ने मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। इससे चारों की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद डम्पर चालक मौके से फरार हो गया। इस घटना के बाद आस पास के ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गये और उन्होंने रास्ता अवरुद्ध करके आवागमन रोक दिया। सूचना के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्हें समझाने का प्रयास किया। ग्रामीण डंपरों के खिलाफ कार्रवाई करने और मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि खनन कार्य बंद होने बावजूद ये डंपर अवैध खनन से जुड़े हुये हैं।
Similar Post
-
जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर स्लीपर बस पलटी, 33 लोग घायल
रामबन/जम्मू, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय ...
-
यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ बाजार में भारत से कार के निर्यात में अच्छी वृद्धि: गोयल
नई दिल्ली, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। भारत और यूरोपीय मुक्त व्या ...
-
दिल्ली भर में सफाई अभियान चलाया गया, कमला नेहरू रिज में अभियान में शामिल हुई मुख्यमंत्री
नई दिल्ली, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
