उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें याद किया
नई दिल्ली, गुरुवार, 25 सितंबर 2025। उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रवादी विचारक दीनदयाल उपाध्याय को उनकी जयंती पर याद करते हुए कहा कि उन्होंने संस्कृति में निहित और करुणा से प्रेरित भारत की परिकल्पना की थी। उन्होंने कहा कि उपाध्याय ने गहन विचार और अत्यंत सादगीपूर्ण जीवन जीया। राधाकृष्णन ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘उनके निधन के समय उनकी जेब में सिर्फ पांच रुपये थे। उन्होंने एक ऐसे भारत की कल्पना की थी जो संस्कृति में निहित हो, करुणा से प्रेरित हो और मानवतावाद द्वारा निर्देशित हो।’’ उपराष्ट्रपति ने कहा, ‘‘उपाध्याय का जीवन ‘एकात्म मानवता वाद’ का प्रमाण था। उनकी जयंती पर हम उनकी शाश्वत दूरदृष्टि का सम्मान करते हैं।’’
Similar Post
-
राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस ...
-
नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए पीएम-धारा योजना को मंजूरी, 1.86 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवा ...
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्य ...
