असम में 90 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
गुवाहाटी, गुरुवार, 25 सितंबर 2025। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि कछार जिले से 90 करोड़ रुपये मूल्य की प्रतिबंधित ‘याबा टैबलेट’ जब्त की गईं और इस सिलसिले में दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया गया। याबा को थाई भाषा में ‘क्रेजी मेडिसिन’ कहा जाता है, जो एक शक्तिशाली और नशीला उत्तेजक पदार्थ मेथामफेटामीन और कैफीन के मिश्रण वाली एक गोली है। बुधवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में शर्मा ने कहा कि खुफिया जानकारी के आधार पर कछार जिला पुलिस ने पड़ोसी राज्य से आ रहे एक वाहन को रोका और 90 करोड़ रुपये मूल्य की तीन लाख ‘याबा टैबलेट’ जब्त कीं। उन्होंने बताया कि इस अभियान में पुलिस ने वाहन में सवार दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया।
Similar Post
-
जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर स्लीपर बस पलटी, 33 लोग घायल
रामबन/जम्मू, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय ...
-
यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ बाजार में भारत से कार के निर्यात में अच्छी वृद्धि: गोयल
नई दिल्ली, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। भारत और यूरोपीय मुक्त व्या ...
-
दिल्ली भर में सफाई अभियान चलाया गया, कमला नेहरू रिज में अभियान में शामिल हुई मुख्यमंत्री
नई दिल्ली, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
