शिवधर रेड्डी ने तेलंगाना के नए पुलिस महानिदेशक के रूप में कार्यभार संभाला
हैदराबाद, बुधवार, 01 अक्टूबर 2025। भारतीय पुलिस सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी बी शिवधर रेड्डी ने बुधवार को तेलंगाना के नए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के रूप में कार्यभार संभाल लिया। शिवधर रेड्डी ने जितेंद्र का स्थान लिया, जो मंगलवार को सेवानिवृत्त हुए थे। रेड्डी 1994 बैच के अधिकारी हैं, जो तेलंगाना खुफिया विभाग के प्रमुख के रूप में कार्यरत थे। सरकार ने उन्हें पुलिस महानिदेशक (समन्वय) के रूप में तैनात किया है और अगले आदेशों तक उन्हें पुलिस बल के प्रमुख के रूप में पूर्ण अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
अपने तीन दशक से अधिक के सेवाकाल में रेड्डी ने जिला और राज्य दोनों स्तरों पर कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। तेलंगाना के 2014 में गठन के बाद रेड्डी पुलिस महानिरीक्षक के रैंक पर खुफिया विभाग के पहले प्रमुख बने थे। दिसंबर 2023 में कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद रेड्डी को अतिरिक्त डीजीपी के रैंक में खुफिया विभाग के प्रमुख के रूप में पुनः नियुक्त किया गया था। अगस्त 2024 में पदोन्नत होने के बाद उन्होंने पुलिस महानिदेशक के रैंक के साथ खुफिया विभाग के प्रमुख के रूप में कार्य करना जारी रखा। उन्होंने विशाखापत्तनम के पुलिस आयुक्त के रूप में भी कार्य किया था।
Similar Post
-
मुझे हिरासत में नहीं लिया गया, मेरा अपहरण किया गया: ध्रुव राठी
नई दिल्ली, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। यूट्यूबर ध्रुव राठी ने रविव ...
-
मान ने दिल्ली पुलिस के गुरुद्वारे में जबरन घुसने की निंदा की
चंडीगढ़, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मा ...
-
पुलिस के देरी से रिहा करने के कारण दादी के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके दीपके: परिवार का दावा
छत्रपति संभाजीनगर/नई दिल्ली, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। कॉकरोच जन ...
