आईएसआई एजेंट के संपर्क में रहने वाला व्यक्ति पंजाब में गिरफ्तार, दो हथगोले बरामद: पुलिस
चंडीगढ़, शुक्रवार, 03 अक्टूबर 2025। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ‘इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस’ (आईएसआई) के एजेंट के कथित संपर्क में रहने वाले एक व्यक्ति को पंजाब में गिरफ्तार किया गया है और उसके पास से दो हथगोले बरामद किए गए हैं। पंजाब पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा, ‘‘अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए तरनतारन निवासी रविंदर सिंह उर्फ रवि को गिरफ्तार किया और उसके पास से दो हथगोले बरामद किए।’’
उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तान के कुछ आईएसआई एजेंट के संपर्क में था और उसे सीमा पार से यह खेप मिली थी। डीजीपी ने बताया कि इस मामले में अमृतसर के घरिंडा पुलिस थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। यादव ने कहा, ‘‘पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच जारी है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पंजाब पुलिस आतंकवादी नेटवर्क को निष्प्रभावी करने, संगठित अपराध को खत्म करने और पूरे राज्य में शांति एवं जन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।’’
Similar Post
-
शिवकुमार ने कर्नाटक विधानसभा की चौखट पर सिर झुकाकर लोकतांत्रिक संस्था के प्रति सम्मान प्रकट किया
बेंगलुरु, गुरुवार, 13 अगस्त 2026। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी. के. ...
-
आय से अधिक संपत्ति मामला: उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ उच्चतम न्यायालय पहुंचे राहुल गांधी
नई दिल्ली, गुरुवार, 13 अगस्त 2026। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ...
-
मुंबई में भूस्खलन में जान गंवाने वालों की संख्या आठ हुई, बचाव अभियान बंद किया गया
मुंबई, गुरुवार, 13 अगस्त 2026। मुंबई के साकीनाका में हुए भूस्खल ...
