पंजाब, हरियाणा के कई हिस्सों में बारिश से तापमान में गिरावट
चंडीगढ़, मंगलवार, 07 अक्टूबर 2025। पंजाब और हरियाणा में पिछले 24 घंटों में कई स्थानों पर बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आयी। मौसम विभाग के अनुसार, दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में मंगलवार सुबह 8.30 बजे तक चार घंटों में 40.6 मिलीमीटर बारिश हुई। पंजाब के अमृतसर में 20.6 मिमी, लुधियाना में 9.6 मिमी, पटियाला में 9 मिमी, पठानकोट में 19 मिमी, बठिंडा में 20.6 मिमी, फरीदकोट में 3.5 मिमी, गुरदासपुर में 16.7 मिमी, फिरोजपुर में 3 मिमी और मोहाली में 38 मिमी बारिश हुई। हरियाणा के अंबाला में 26.8 मिमी, हिसार में 19.2 मिमी, करनाल में 14.8 मिमी, नारनौल में 41 मिमी, रोहतक में 10 मिमी और सिरसा में 12 मिमी बारिश दर्ज की गई। चंडीगढ़ सहित दोनों राज्यों में बारिश के बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री तक गिर गया।
Similar Post
-
चमोली सुरंग हादसे में सात लोगों की मौत, तीन लापता लोगों की तलाश जारी
गोपेश्वर (उत्तराखंड), शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। उत्तराखंड के चमो ...
-
मुख्यमंत्री उमर ने जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावे को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया
श्रीनगर, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावा ...
-
कोयले की मांग 2030 तक 1.6 अरब टन तक पहुंचने का अनुमान : सचिव
मुंबई, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। केंद्रीय कोयला सचिव विक्रम देव ...
