बीकानेर के पास मालगाड़ी पटरी से उतरी, कोई हताहत नहीं
जयपुर, मंगलवार, 07 अक्टूबर 2025। राजस्थान में बीकानेर के पास मंगलवार सुबह एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि घटना में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार, बीकानेर से जैसलमेर की ओर जा रही एक मालगाड़ी बीकानेर मंडल के लालगढ़-फलोदी रेलखंड के गजनेर- कोलायत स्टेशनों के बीच पटरी से उतर गई। उन्होंने बताया कि मालगाड़ी खाली थी और इसके 37 डिब्बे पटरी से उतरे। हादसे में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ।
उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही राहत व बचाव ट्रेन तथा अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इस घटना के कारण इस मार्ग पर लालगढ़- जैसलमेर रेल (गाड़ी संख्या 14704) व जैसलमेर-लालगढ़ (गाड़ी संख्या 14703) मंगलवार को रद्द रहेगी। वहीं गाड़ी संख्या 12468- जयपुर-जैसलमेर रेल सेवा मंगलवार को जयपुर से प्रस्थान कर बीकानेर तक ही चलेगी। गाड़ी संख्या 12467, जैसलमेर – जयपुर रेलसेवा आठ अक्टूबर को जैसलमेर के स्थान पर बीकानेर से चलेगी।
Similar Post
-
राजस्थान हाईकोर्ट ने जोधपुर प्रधान पीठ की संरचनात्मक कमियों पर जताई गंभीर चिंता, समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
- केंद्रीय गुंबद के पुनर्वास से जुड़े पुराने अनुबंध पर भी उठे स ...
-
NEET PG 2026 : इंटरनल पावर फेलियर के कारण iDZ सीतापुरा, जयपुर के 2 केंद्रों पर परीक्षा प्रक्रिया अधूरी रही
- इन 2 केंद्रों के अभ्यर्थियों के लिए 5 सितंबर को होगी पुनः परीक् ...
-
राजस्थान : डूंगरपुर के स्कूल में जर्जर कमरे की छत का हिस्सा गिरा
जयपुर, मंगलवार, 25 अगस्त 2026। राजस्थान के डूंगरपुर जिले के एक र ...
