डाक टिकट संग्रह प्रदर्शनी ‘बोंगोपेक्स 2025’ कोलकाता में 14-17 नवंबर तक
कोलकाता, गुरुवार, 16 अक्टूबर 2025। पश्चिम बंगाल डाक सर्किल अपनी राज्य स्तरीय डाक टिकट संग्रह प्रदर्शनी ‘बोंगोपेक्स 2025’ का 10वां संस्करण 14-17 नवंबर तक यहां साइंस सिटी में आयोजित करेगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शनी में विषयगत और प्रतिस्पर्धी संग्रह के माध्यम से पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की संस्कृति, विरासत तथा डाक टिकट संग्रह की विविधता को प्रदर्शित किया जाएगा। पश्चिम बंगाल सर्किल के मुख्य पोस्टमास्टर जनरल अशोक कुमार ने बुधवार को योगायोग भवन में आयोजित एक समारोह में इस आयोजन की विवरणिका जारी की। डाक सचिव वंदिता कौल ने सितंबर में ‘बोंगोपेक्स 2025’ के आधिकारिक लोगो का अनावरण किया था।
Similar Post
-
जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर स्लीपर बस पलटी, 33 लोग घायल
रामबन/जम्मू, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय ...
-
यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ बाजार में भारत से कार के निर्यात में अच्छी वृद्धि: गोयल
नई दिल्ली, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। भारत और यूरोपीय मुक्त व्या ...
-
दिल्ली भर में सफाई अभियान चलाया गया, कमला नेहरू रिज में अभियान में शामिल हुई मुख्यमंत्री
नई दिल्ली, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
