पंजाब में अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस के एक डिब्बे में लगी आग, कोई हताहत नहीं
फतेहगढ़ साहिब (पंजाब), शनिवार, 18 अक्टूबर 2025। पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में सरहिंद रेलवे स्टेशन के पास शनिवार सुबह अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस के एक डिब्बे में आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। आग सुबह करीब साढ़े सात बजे उस समय लगी जब ट्रेन (संख्या 12204) अमृतसर से आ रही थी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ट्रेन के एक एसी कोच में धुआं निकलता दिखाई देने पर यात्रियों को वहां से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने के लिए दमकल गाड़ियों को तुरंत बुलाया गया। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारियों ने प्रभावित डिब्बे के यात्रियों को अन्य डिब्बों में स्थानांतरित कर दिया। उन्होंने बताया कि ट्रेन शीघ्र ही अपने गंतव्य के लिए रवाना होगी।
Similar Post
-
फडणवीस से वार्ता के निमंत्रण के बाद राकांपा ने कृषि ऋण माफी को लेकर आंदोलन स्थगित किया
छत्रपति संभाजीनगर, सोमवार, 29 जून 2026। राष्ट्रवादी कांग्रेस प ...
-
महाराष्ट्र टीईटी प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठी
मुंबई, सोमवार, 29 जून 2026। महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्षी ...
-
पुरी में देव स्नान पूर्णिमा का भव्य आयोजन
- 108 घड़ों के जल से हुए भगवान जगन्नाथ के दर्शन, लाखों भक्त हुए भाव ...
