दिल्ली में मुठभेड़ के बाद हथियार आपूर्तिकर्ता गिरफ्तार
नई दिल्ली, सोमवार, 27 अक्टूबर 2025। दिवाली की रात तैमूर नगर में गोलीबारी की घटना के मामले में वांछित एक व्यक्ति को दक्षिण पूर्व दिल्ली में पुलिस से हुई मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बीते पांच दिन से फरार हथियारों का आपूर्तिकर्ता तेजस उर्फ भरत (28) आस्था कुंज पार्क इलाके में है, जिसके बाद उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “पुलिस टीम ने जब तेजस को रोकने की कोशिश की तो उसने उस पर गोली चला दी। एक हेड कांस्टेबल की बुलेट प्रूफ जैकेट पर गोली लगी।” अधिकारी ने कहा कि पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आत्मरक्षा में गोली चलाई, जो उसकी बाईं टांग में लगी। उन्होने कहा कि उसे काबू में करके इलाज के लिए तत्काल एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। पुलिस को मुठभेड़ स्थल से देसी पिस्तौल, तीन कारतूस और दो खोखे मिले हैं। जांच में पता चला है कि तेजस के खिलाफ हत्या का प्रयास, शस्त्र अधिनियम और आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत नौ मामले दर्ज हैं। पुलिस ने कहा कि तेजस दिवाली की रात तैमूर नगर में हुई गोलीबारी की वारदात में शामिल था और तब से फरार था।
Similar Post
-
फडणवीस से वार्ता के निमंत्रण के बाद राकांपा ने कृषि ऋण माफी को लेकर आंदोलन स्थगित किया
छत्रपति संभाजीनगर, सोमवार, 29 जून 2026। राष्ट्रवादी कांग्रेस प ...
-
महाराष्ट्र टीईटी प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठी
मुंबई, सोमवार, 29 जून 2026। महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्षी ...
-
पुरी में देव स्नान पूर्णिमा का भव्य आयोजन
- 108 घड़ों के जल से हुए भगवान जगन्नाथ के दर्शन, लाखों भक्त हुए भाव ...
