आंध्र प्रदेश में दो बसों की आमने-सामने टक्कर, 20 यात्री घायल
चित्तूर (आंध्र प्रदेश), मंगलवार, 28 अक्टूबर 2025। आंध्र प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (एपीएसआरटीसी) की दो बसों की मंगलवार सुबह आमने-सामने की टक्कर हो जाने से 20 यात्री घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यहां पुंगनूर मंडल में मुड़ने की कोशिश करते समय बसें दुर्घटनाग्रस्त हो गईं। पलामनेर के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) बी. प्रभाकर ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘एपीएसआरटीसी की दो बसें एक दूसरे से टकरा गईं और करीब 20 लोग घायल हो गए। किसी को गंभीर चोट नहीं आई और मामूली रूप से घायल लोगों को नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यहां हुई घटना के समय दोनों बसों में कुल 48 लोग सवार थे।’’
Similar Post
-
मछुआरों की सुरक्षा और समुद्री हादसों से निपटने के लिए एसओपी बनाई जाएगी: केरल के मंत्री गफूर
कोच्चि, शनिवार, 08 अगस्त 2026। केरल के मत्स्य पालन मंत्री वी. ई. अ ...
-
दिल्ली: तय अवधि से अधिक रहने पर सात अफ्रीकी नागरिकों को हिरासत में लिया गया
नई दिल्ली, शनिवार, 08 अगस्त 2026। दिल्ली पुलिस ने देश में तय अवधि ...
-
डोनाल्ड ट्रंप के दामाद माइकल बोलोस निजी यात्रा पर कोच्चि पहुंचे
कोच्चि, शनिवार, 08 अगस्त 2026। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रं ...
