ओडिशा में बस ने खड़े ट्रक को टक्कर मारी; दो लोगों की मौत, सात घायल
बालासोर (ओडिशा), बुधवार, 29 अक्टूबर 2025। ओडिशा के बालासोर जिले में बुधवार तड़के एक यात्री बस ने सड़क किनारे खड़े ट्रक को टक्कर मार दी, जिसमें कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। दो घायलों की हालत गंभीर है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना जालेश्वर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 60 पर हुई। उन्होंने बताया कि ओडिशा के ढेंकनाल जिले के नृसिंहपुर से कोलकाता जा रही बस के चालक और कंडक्टर की इस दुर्घटना में मौत हो गई।
चालक की पहचान कटक जिले के सालेपुर निवासी मीर अब्दुल रहीम (39) और कंडक्टर की पहचान उसी जिले के महांगा निवासी नृसिंह कठुआ (40) के रूप में हुई है। बस में लभग 40 यात्री सवार थे। अधिकारी ने बताया कि घायल यात्रियों को निकटवर्ती जी के भट्टर अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल दो लोगों को बालासोर जिला मुख्यालय अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने इस संबंध में एक मामला दर्ज किया है और जांच जारी है।
Similar Post
-
अभिषेक बनर्जी के कोलकाता स्थित आवास पहुंची पुलिस, अधिकारियों ने इसे नियमित प्रक्रिया बताया
कोलकाता, सोमवार, 25 मई 2026। तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बन ...
-
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर राकांपा (शप) ने केंद्र पर साधा निशाना
मुंबई, सोमवार, 25 मई 2026। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद् ...
-
धर्मेंद्र प्रधान 'अक्षम' और 'निकम्मे', प्रधानमंत्री मोदी उन्हें तुरंत बर्खास्त करें: केजरीवाल
नई दिल्ली, सोमवार, 25 मई 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय सं ...
