जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में एक खेत से ड्रोन बरामद
मेंढर/जम्मू, मंगलवार, 04 नवंबर 2025। जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर स्थित एक गांव में खेत से मंगलवार को ड्रोन बरामद किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि ड्रोन को स्थानीय पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने सखी मैदान गांव से बरामद किया जो नियंत्रण रेखा (एलओसी) से हवाई दूरी के हिसाब से लगभग छह किलोमीटर दूर स्थित है। खेत में ड्रोन के संबंध में सूचना मिलने के बाद एसओजी टीम को गांव भेजा गया। अधिकारियों ने बताया कि बाद में ड्रोन को जब्त कर लिया गया और पुलिस ने इसके यहां पहुंचने के स्रोतों की जांच शुरू कर दी।
Similar Post
-
राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस ...
-
नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए पीएम-धारा योजना को मंजूरी, 1.86 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवा ...
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्य ...
