सीआईएसएफ ने हैदराबाद हवाई अड्डे पर 26.7 लाख रुपये मूल्य के ड्रोन जब्त किए
हैदराबाद, बुधवार, 05 नवंबर 2025। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने यहां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 26.7 लाख रुपये मूल्य के 22 आधुनिक ड्रोन जब्त किए हैं। बल ने मंगलवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि सीआईएसएफ की अपराध एवं खुफिया शाखा (सीआईडब्ल्यू) के कर्मियों ने सिंगापुर से आए एक यात्री को आगमन क्षेत्र में एक अन्य व्यक्ति के साथ दो बैगों की संदिग्ध रूप से अदला-बदली करते देखा, जिसके बाद उसे रोका गया। इसने बताया कि यात्री के सामान की तलाशी लेने पर 22 डीजेआई मिनी 5 प्रो ड्रोन, 22 रिमोट कंट्रोल और सहायक उपकरण बरामद हुए, जिनकी कीमत लगभग 26.7 लाख रुपये है। सीआईएसएफ ने कहा कि बरामद सामान को विस्तृत कानूनी कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क विभाग को सौंप दिया गया है।
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
