दिल्ली में 12 नवंबर से वार्षिक सीमा वार्ता करेंगे भारत और नेपाल
नई दिल्ली, मंगलवार, 11 नवंबर 2025। भारत और नेपाल के सुरक्षा बलों के प्रमुख बुधवार से यहां वार्षिक सीमा वार्ता करेंगे, जिसमें सीमा पार अपराधों को रोकने और खुफिया जानकारी साझा करने से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। यह पहली बार होगा जब भारत का सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और नेपाल का सशस्त्र पुलिस बल (एएफपी) सितंबर में काठमांडू में हुए ‘जेन जेड’ के हिंसक प्रदर्शनों के बाद शीर्ष स्तर पर बैठक करेंगे। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि यह नौवीं वार्षिक समन्वय बैठक 12 से 14 नवंबर तक आयोजित की जाएगी। भारतीय पक्ष का नेतृत्व एसएसबी के महानिदेशक संजय सिंघल जबकि एपीएफ की अगुवाई महानिरीक्षक राजू आर्यल करेंगे। दोनों बलों के बीच पिछली बैठक नवंबर 2024 में काठमांडू में आयोजित की गई थी। एसएसबी भारत-नेपाल के बीच 1,751 किलोमीटर लंबी बाड़विहीन सीमा की सुरक्षा करता है। गृह मंत्रालय के अधीन काम करने वाला यह बल भारत-भूटान के बीच 699 किलोमीटर लंबी सीमा की भी निगरानी करता है।
Similar Post
-
बेंगलुरु में ग्रेनाइट खदान से विस्फोटक बरामद, पांच लोगों पर मामला दर्ज
बेंगलुरु, बुधवार, 10 जून 2026। शहर में एक ग्रेनाइट खदान से बिना अ ...
-
जम्मू-कश्मीर: सांबा में 50 लाख रुपये से अधिक की हेरोइन के साथ दो मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार
जम्मू, बुधवार, 10 जून 2026। जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में पुलिस ...
-
पुलवामा में मादक पदार्थ तस्कर की 1.20 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क
श्रीनगर, बुधवार, 10 जून 2026। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में प ...
