दिल्ली सरकार ने स्कूलों को पांचवीं कक्षा तक ‘हाइब्रिड मोड’ में कक्षाएं संचालित करने को कहा
नई दिल्ली, मंगलवार, 11 नवंबर 2025। दिल्ली सरकार ने मंगलवार को शहर में प्रदूषण के स्तर में वृद्धि के मद्देनजर स्कूलों को पांचवीं कक्षा तक ‘हाइब्रिड मोड’ में कक्षाएं संचालित करने का निर्देश दिया। यह कदम केंद्र द्वारा क्रमिक प्रतिक्रिया कार्रवाई योजना (ग्रैप) के तीसरे चरण के तहत प्रदूषण रोधी उपाय लागू किए जाने के बाद उठाया गया है। शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है, ‘‘शिक्षा निदेशालय, नयी दिल्ली नगरपालिका परिषद, दिल्ली नगर निगम और दिल्ली छावनी बोर्ड के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, गैर-सहायता प्राप्त मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों के प्रमुखों को निर्देश दिया जाता है कि वे पांचवीं कक्षा तक के बच्चों के लिए ‘हाइब्रिड मोड’ में कक्षाएं संचालित करें यानी अगले आदेश तक तत्काल प्रभाव से स्कूल के साथ-साथ ऑनलाइन दोनों माध्यमों (जहां भी ऑनलाइन कक्षाएं संभव हो) में कक्षाएं संचालित करें।’’
यह निर्णय दिल्ली के औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के सोमवार के 362 से बढ़कर मंगलवार सुबह 425 हो जाने के बाद लिया गया। दिल्ली की वायु गुणवत्ता धीमी गति से हवा चलने, स्थिर वातावरण और प्रतिकूल मौसम की स्थिति के कारण बिगड़ी, जिससे प्रदूषक सतह के करीब जमा हो गए।
Similar Post
-
राहुल गांधी चार नवंबर को पंजाब के संगरूर का दौरा करेंगे: परगट सिंह
चंडीगढ़, रविवार, 25 अक्टूबर 2026। कांग्रेस नेता राहुल गांधी चार ...
-
‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने साबित किया कि कोई भी लक्ष्य वायुसेना की पहुंच से दूर नहीं: वायुसेना प्रमुख
नई दिल्ली, रविवार, 25 अक्टूबर 2026। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार ...
-
केरलम में भारी बारिश जारी, आईएमडी ने तीन जिलों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया
तिरुवनंतपुरम, रविवार, 25 अक्टूबर 2026। केरलम में भारी बारिश की ...
