जम्मू-कश्मीर के सांबा में मोर्टार का गोला मिला
जम्मू, शनिवार, 15 नवंबर 2025। जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में शनिवार को एक नाले की सफाई के दौरान जंग लगा मोर्टार का एक गोला मिला। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि कुछ मजदूरों ने सुबह 10 बजे कस्बे में एक शैक्षणिक संस्थान के निकट यह गोला देखा। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही इससे संबंधित पुलिस थाने की एक टीम मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर दी। उन्होंने बताया कि बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया है और उच्च श्रेणी के इस विस्फोटक पदार्थ को निष्क्रिय करने के प्रयास जारी हैं।
Similar Post
-
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने नशा-मुक्त भारत बनाने के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान किया
बेंगलुरु, रविवार, 28 जून 2026। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन न ...
-
इटावा में शिव मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद, मैं अयोध्या जाऊंगा: अखिलेश
प्रयागराज (उप्र), रविवार, 28 जून 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के रा ...
-
उद्धव ने बागी सांसदों को अयोग्य ठहराने की मांग की, कहा- दल-बदल एक बड़ी साजिश का हिस्सा
परभणी, रविवार, 28 जून 2026। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने ...
