आतंकवादी मॉड्यूल मामला: सीआईके ने अनंतनाग में चिकित्सक के घर पर छापा मारा
श्रीनगर, रविवार, 16 नवंबर 2025। ‘काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर’ (सीआईके) ने ‘सफेदपोश आतंकवादी मॉड्यूल’ मामले में जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में एक चिकित्सक के घर पर रविवार को छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सीआईके के अधिकारियों ने अनंतनाग इलाके के मलकनाग में छापेमारी की। उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान सीआईके कर्मियों को पता चला कि हरियाणा की एक महिला चिकित्सक घर में किरायेदार के रूप में रह रही थी। अधिकारियों ने बताया कि सीआईके ने घर से एक मोबाइल फोन जब्त कर लिया जिसकी फॉरेंसिक जांच की जाएगी।
इस बीच अधिकारियों ने बताया कि सूखे मेवों के विक्रेता बिलाल अहमद वानी ने काजीगुंड इलाके में खुद को आग लगाने की कोशिश की। उसे पुलिस ने उसके बेटे जसीर बिलाल के साथ आतंकवादी मॉड्यूल मामले में पूछताछ के लिए पकड़ा था। अधिकारियों ने बताया कि बिलाल अहमद को अनंतनाग स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि जसीर बिलाल हिरासत में है। वानी ‘सफेदपोश आतंकवादी मॉड्यूल’ मामले के मुख्य आरोपी डॉ. मुजफ्फर राठेर का पड़ोसी है। माना जा रहा है कि मुजफ्फर फिलहाल अफगानिस्तान में है जबकि उसके छोटे भाई डॉ. अदील राठेर को छह नवंबर को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया था।
Similar Post
-
शिवकुमार ने कर्नाटक विधानसभा की चौखट पर सिर झुकाकर लोकतांत्रिक संस्था के प्रति सम्मान प्रकट किया
बेंगलुरु, गुरुवार, 13 अगस्त 2026। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी. के. ...
-
आय से अधिक संपत्ति मामला: उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ उच्चतम न्यायालय पहुंचे राहुल गांधी
नई दिल्ली, गुरुवार, 13 अगस्त 2026। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ...
-
मुंबई में भूस्खलन में जान गंवाने वालों की संख्या आठ हुई, बचाव अभियान बंद किया गया
मुंबई, गुरुवार, 13 अगस्त 2026। मुंबई के साकीनाका में हुए भूस्खल ...
