कर्नाटक : तटरक्षक कमांडर (पश्चिम) ने परिचालन तैयारी की समीक्षा की
मंगलुरू (कर्नाटक), सोमवार, 17 नवंबर 2025। तटरक्षक क्षेत्र (पश्चिम) के क्षेत्रीय कमांडर- महानिरीक्षक भीष्म शर्मा ने कर्नाटक में भारतीय तटरक्षक इकाइयों की परिचालन, प्रशासनिक और ढांचागत तैयारियों की चार दिवसीय समीक्षा की। यह समीक्षा नव मंगलूरू स्थित तटरक्षक मुख्यालय में सोमवार को पूरी हुई। भारतीय तटरक्षक द्वारा यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, समीक्षा के दौरान महानिरीक्षक शर्मा ने समर्थ, सक्षम, सचेत, सुजीत और विक्रम तटरक्षक पोतों पर जाकर इनकी लड़ाई की तैयारियों और मिशन को लेकर इनकी क्षमता परखी।कमांडर ने अधिकारियों और समुद्र तट पर स्थित प्रतिष्ठानों में तैनात कर्मचारियों से संवाद भी किया और तटीय सुरक्षा के लिए आवश्यक तैयारियों के स्तर, ढांचागत स्थिति और प्रशासनिक व्यवस्था का जायजा लिया। महानिरीक्षक शर्मा ने चुनौतीपूर्ण समुद्री स्थितियों में काम करते हुए पेशेवर रुख और अनुशासन में रहने के लिए कर्मचारियों की सराहना की। उन्होंने दोहराया कि तटरक्षक बल का काम समुद्री सीमाओं की रक्षा करना और सभी मोर्चे पर तैयारी का उच्च स्तर बनाए रखना है।
Similar Post
-
दिल्ली: व्यापारी से 22 लाख रुपये के रत्न चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली, शनिवार, 19 जुलाई 2026। दिल्ली पुलिस ने एक व्यापारी का ...
-
अभिषेक बनर्जी के कार्यालय को गिराने के मामले में यथास्थिति बनाए रखने का आदेश
कोलकाता, शनिवार, 19 जुलाई 2026। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पश्चिम ...
-
अहमदाबाद पटाखा फैक्टरी विस्फोट: तीन साझेदार गिरफ्तार, लाइसेंस खत्म होने के बावजूद जारी था काम
अहमदाबाद, शनिवार, 19 जुलाई 2026। अहमदाबाद के रामोल इलाके में अव ...
