दिल्ली में वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब' श्रेणी में बनी रही
नई दिल्ली, शनिवार, 22 नवंबर 2025। राष्ट्रीय राजधानी को फिलहाल विषाक्त हवा से कोई राहत नहीं मिली और शनिवार को भी वायु गुणवत्ता "बेहद खराब" श्रेणी में बनी रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने यह जानकारी दी। राष्ट्रीय राजधानी में सुबह नौ बजे के बुलेटिन के अनुसार, शहर का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 360 दर्ज किया गया। सीपीसीबी के मानदंडों के अनुसार, एक्यूआई 0 से 50 के बीच "अच्छा", 51 से 100 के बीच "संतोषजनक", 101 से 200 के बीच "मध्यम", 201 से 300 के बीच "खराब", 301 से 400 के बीच "बेहद खराब" और 401 से 500 के बीच "गंभीर" माना जाता है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आईएमडी ने आज दिन में कोहरे का अनुमान जताया है। साथ ही अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई है। विभाग ने यह भी बताया कि सुबह 8:30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 100 प्रतिशत दर्ज की गई है।
Similar Post
-
फडणवीस से वार्ता के निमंत्रण के बाद राकांपा ने कृषि ऋण माफी को लेकर आंदोलन स्थगित किया
छत्रपति संभाजीनगर, सोमवार, 29 जून 2026। राष्ट्रवादी कांग्रेस प ...
-
महाराष्ट्र टीईटी प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठी
मुंबई, सोमवार, 29 जून 2026। महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्षी ...
-
पुरी में देव स्नान पूर्णिमा का भव्य आयोजन
- 108 घड़ों के जल से हुए भगवान जगन्नाथ के दर्शन, लाखों भक्त हुए भाव ...
