झालावाड़ में 30 लाख रुपए की स्मैक बरामद, युवक गिरफ्तार
जयपुर, सोमवार, 24 नवंबर 2025। राजस्थान के झालावाड़ जिले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार करके उसके पास से 30 लाख रुपए की स्मैक बरामद की है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के अनुसार रविवार को कोतवाली थाना टीम और जिला विशेष टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। टीम ने रेलवे स्टेशन तिराहा भवानी मंडी रोड पर पैदल जा रहे संदिग्ध युवक की तलाशी ली। जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि युवक भगवान सिंह तंवर (30) के पास से पुलिस ने कुल 193.87 ग्राम स्मैक जब्त की। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख रुपये है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Similar Post
-
राजस्थान पंचायती राज (संशोधन) विधेयक, 2026 विधानसभा में पारित
- बदली परिस्थितियों में संशोधन प्रासंगिक
जयपु ...
-
खाद्य सुरक्षा पोर्टल के माध्यम से पात्र लाभार्थी जुड़वा सकते हैं नाम - जल संसाधन मंत्री
जयपुर, गुरुवार, 05 मार्च 2026। जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह ...
-
नागौर और मेड़ता जिला अदालत को मिली बम से उड़ाने की धमकी
जयपुर, गुरुवार, 05 मार्च 2026। राजस्थान में नागौर और मेड़ता जिल ...
