दिल्ली में तीन विदेशी नागरिकों समेत 10 मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार
नई दिल्ली, शुक्रवार, 28 नवंबर 2025। दिल्ली-एनसीआर में पिछले 24 घंटों में की गई सिलसिलेवार छापेमारी के दौरान तीन विदेशी नागरिकों समेत 10 कथित मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया गया और 12 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) सुरेन्द्र कुमार ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि छापेमारी की यह संयुक्त कार्रवाई तेलंगाना पुलिस और दिल्ली पुलिस ने स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के साथ मिलकर की।
उन्होंने बताया कि नेटवर्क से जुड़े 40 विदेशी नागरिकों को भी निर्वासन की कार्यवाही के लिए हिरासत में लिया गया है। तीन महीने पहले भी तेलंगाना पुलिस ने हैदराबाद में एक मादक पदार्थ आपूर्ति मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था, जिसमें नशीले पदार्थों के परिवहन के लिए कूरियर सेवाओं का इस्तेमाल करने वाले एक नेटवर्क का खुलासा हुआ था। कुमार ने कहा, ‘जांच के दौरान पता चला कि मादक पदार्थ दिल्ली से मंगाए जा रहे थे और तेलंगाना भेजे जा रहे थे। इसके बाद दिल्ली-एनसीआर में कई जगह छापे मारे गए, जिसके बाद 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।’
Similar Post
-
शिवकुमार ने कर्नाटक विधानसभा की चौखट पर सिर झुकाकर लोकतांत्रिक संस्था के प्रति सम्मान प्रकट किया
बेंगलुरु, गुरुवार, 13 अगस्त 2026। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी. के. ...
-
आय से अधिक संपत्ति मामला: उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ उच्चतम न्यायालय पहुंचे राहुल गांधी
नई दिल्ली, गुरुवार, 13 अगस्त 2026। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ...
-
मुंबई में भूस्खलन में जान गंवाने वालों की संख्या आठ हुई, बचाव अभियान बंद किया गया
मुंबई, गुरुवार, 13 अगस्त 2026। मुंबई के साकीनाका में हुए भूस्खल ...
